Important Posts

Advertisement

प्राथमिक शिक्षकों की योग्यता की जाच सेकेंड फेज की परीक्षा चार से

रांची : राज्य के प्राथमिक शिक्षकों की योग्यता की जाच ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रही है। इसके लिए सेकेंड फेज की परीक्षा चार दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगी।
सेकेंड फेज की परीक्षा में राज्य के 868 शिक्षक भाग लेंगे। यह परीक्षा फेस टू फेस होगी। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक को 6 से10 मिनट का समय निर्धारित किया जाएगा। इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों को अपडेट करना है, जिससे बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। इस वित्तीय वर्ष में राज्य के तीन हजार शिक्षकों को दक्ष बनाना है। फ‌र्स्ट फेज में 861 शिक्षकों का टेस्ट लिया गया था। थर्ड फेज की परीक्षा इसी महीने आयोजित की जाएगी। 

UPTET news

Photography