जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला के प्रखंड शिक्षा प्रसार
पदाधिकारी दिलीप प्रमाणिक के साथ शिक्षक अजय कुमार महतो द्वारा मारपीट करने
के मामले में विभागीय जांच होगी।
मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी कमल प्रसाद तांती की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई है। टीम को तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
रिपोर्ट के आधार पर ही मारपीट के आरोपी शिक्षक पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खालखो ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुवा के शिक्षक अजय कुमार महतो द्वारा बीईईओ के साथ मारपीट करना शिक्षक की अनुशासनहीनता, उद्दंडता, कर्त्तव्यहीनता को दर्शाता है। पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करना व बैठक में अन्य शिक्षकों के समक्ष गाली गलौज करते हुए मारपीट करना ¨नदनीय है। इसके अलावे बैठक में शिक्षक ने सरकारी काम में बाधा डालने का भी काम किया है। जांच टीम में आरईओ कमल प्रसाद तांती की अध्यक्षता में गठित जांच समिति में चांडिल बीईईओ बलाय लाल पात्र भी शामिल हैं। जानकारी हो कि प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी दिलीप प्रमाणिक 12 सितंबर को बीआरसी में वेतन विपत्र जमा करने व सातवें वेतन पुनरीक्षण के तहत एरियर की निकासी के लिए अपने कार्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक करे थे। बैठक के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुवा के शिक्षक अजय कुमार महतो बीआरसी पहुंचे और बीईईओ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अन्य चार शिक्षकों के वेतन निकासी व एरियर आवेदन को एक दिन में स्वीकृत करने का बीईईओ पर दबाव बनाने लगे। बीईईओ ने जब सभी शिक्षकों के आवेदनों को एक साथ स्वीकृत करने की बात कही तो शिक्षक अजय ने गाली गलौज करते हुए बीईईओ के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत बीईईओ ने थाना व उच्च पदाधिकारी को लिखित रूप से कर चुके हैं।