Important Posts

Advertisement

पढ़ाने के बजाय बैंकों का फॉर्म भर रहे शिक्षक

पांकी, पलामू : सरकार के लाख प्रयास के बाद भी पांकी के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पांकी प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मे पढ़ाई करने वाले बच्चों को स्कूल मे झाड़ू लगाने पड़ते हैं। इसके बाद एकत्रित कूडे़ को उठाना और फेंकना पड़ता है।
इसके अलावे मास्टर साहब की सेवा भी करनी पड़ती है। बुधवार को स्कूल परिसर मे स्कूली बच्चो को पढ़ाई के समय खेलने कूदने के लिए छोड़ दिया गया। विद्यालय मे पदस्थापित प्रधानाध्यापक सिद्दीक अंसारी व सहायक शिक्षक बीरबल ¨सह कार्यालय के बाहर काउंटर बनाकर बच्चों के लिए वनांचल ग्रामीण बैंक की पांकी शाखा में खोले जाने वाले खाता का फॉर्म भरने लगे। यह प्रक्रिया स्कूल का समय समाप्ति तक चलते रही। इन शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा से कोई मतलब नहीं रहा । पूछे जाने पर शिक्षकों ने कहा कि सीआरपी गोपाल प्रसाद पठन-पाठन कार्य को बाधित कर वनांचल ग्रामीण बैंक का खाता खोलने का फॉर्म भरने को दिया है। विदित है कि इस विद्यालय मे महज दो शिक्षक ही वर्तमान मे पदस्थापित है। इस वजह से बुधवार को दिन भर पठन पाठन का कार्य बाधित रहा। स्कूल मे खेल रही गीता कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी, सपना कुमारी, जूही कुमारी, रागिनी कुमारी, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, सहित कई बच्चों ने कहा कि स्कूल मे पढ़ाई नाम मात्र की भी नहीं होती है। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलता है। हेडमास्टर साहब हर एक दो दिन में मी¨टग अथवा अन्य कार्यों से बाहर ही रहते है। सुबह स्कूल पहुंचने पर साफ-सफाई के बाद हाजिरी बनाकर पढाई पूरी कर दी जाती है। पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चे मिड डे मिल का भोजन लेकर घर भाग जाते हैं।
बाक्स: पठन-पाठन कार्य बाधित कर दूसरे कार्यो मे लगना अनुचित है। जांच कराई जाएगी। मामले की जानकारी संबंधित बीईईओ से लेकर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
संदीप भगत, बीडीओ, पांकी।

UPTET news

Photography