देवघर : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के अंगीभूत महाविद्यालय में देवघर
कॉलेज पहला था जिसे नैक की मान्यता मिली है। अब इस महाविद्यालय के नाम एक
और उपलब्धि जुड़ गई है। झारखंड सरकार ने राज्य के प्रीमियर कॉलेजों में
देवघर महाविद्यालय को भी शुमार किया गया है।
झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है कि राज्य के 11 महाविद्यालयों को प्रीमियर महाविद्यालय के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें देवघर महाविद्यालय दसवें स्थान पर है। सिदो कान्हू मुर्मू विवि के अंगीभूत दो महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। देवघर महाविद्यालय जहां दसवें स्थान पर है, वहीं एसपी कॉलेज, दुमका को 11वां स्थान हासिल हुआ है। देवघर महाविद्याल के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ¨सह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रीमियर महाविद्यालय में शामिल होने से विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विकास से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर एचआरडी व निगम को भेजने का निर्देश प्राप्त हुआ है। बैठक में इसके क्रियांवयन की योजना भी तैयार की गई।
शिक्षक को दी विदाई
देवघर महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉ. सहदेव प्रसाद राय के सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ¨सह सहित अन्य शिक्षकों ने उनके मंगल जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभकामना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. एमजी तिवारी, प्रो. रामनंदन ¨सह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र प्रसाद, डॉ. भोला मिश्र, डॉ. मनोज कुमार ¨सह, डॉ. महेश कुमार ¨सह, प्रो. उपेन्द्र ¨सह, डॉ. राखी रानी व प्रो. कमल किशोर ¨सह आदि मौजूद थे।
By
Jagran