मधुपुर (देवघर): शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं विद्यालय
चलें-चलाएं अभियान की स्थिति से अवगत होने के उद्देश्य से सोमवार को डीएसई
छटू विजय ¨सह ने मारगोमुंडा प्रखंड के एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण
किया। इस दौरान कई खामियां उजागर हुई।
अधिकांश विद्यालय के शिक्षक ड्रेस कोड का पालन करते नहीं मिले। जिस कारण मध्य विद्यालय लालगढ़, प्राथमिक विद्यालय लालगढ़, बहादुरपुर, गोगमबारा के शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट दिया गया। जबकि मध्य विद्यालय मारगोमुंडा के प्रधानाध्यापक प्रदीप ¨सह के ड्रेस में नहीं रहने पर भी डीएसई अनजान बने रहे। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ में उबाल देखा जा रहा है।
संघ ने राज्य कार्यकारिणी परिषद व शिक्षा सचिव अराधना पटनायक को पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। संघ का कहना है कि जबसे डीएसई देवघर आएं हैं तब से वे किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
मध्य विद्यालय मारगोमुंडा के ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रधानाध्यापक देवघर से आना-जाना करते हैं। जबकि नियम के अनुसार पांच किलोमीटर के दायरे में ही शिक्षक को रहना चाहिए। देवघर से आने के कारण वह कभी भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक से मोबाइल पर सपंर्क कर उनका पक्ष लेने की कोशिश की तो उन्होंने सवाल को टालते हुए बैठक में होने की बात कही।