Important Posts

Advertisement

आरयू में पांच वर्षिय एलएलबी इंटिग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई अगले सत्र से

रांची यूनिवर्सिटी में पांच वर्षीय एलएलबी इंटिग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई अगले सत्र (2017-22) से शुरू होगी। इसके लिए आरयू प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। फैकल्टी और कर्मचारियों के पद सृजन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें फैकल्टी के 10 और कर्मचारी के लिए सात पद शामिल हैं।
कोर्स के संचालन के लिए रेगुलेशन भी तैयार कर लिया गया है। इसके बाद उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और राजभवन की स्वीकृति लेने की कार्यवाही शुरू की गई है। रांची यूनिवर्सिटी राज्य का पहला विवि होगा, जहां पांच वर्षीय एलएलबी इंटिग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई होने जा रही है। इंटर के किसी भी स्ट्रीम से पास स्टूडेंट्स इस कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे।

इंस्टीट्यूटऑफ लीगल स्टडी होगा नाम : रांचीयूनिवर्सिटी में एलएलबी की पढ़ाई के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी की स्थापना की गई है। सिंडिकेट से स्वीकृति मिलने के बाद मोरहाबादी कैंपस (रांची कॉलेज के समीप) में इसके लिए भवन का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। भवन फिलहाल दो फ्लोर का होगा। इसमें मूट कोर्ट से लेकर एलएलबी के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ताकि इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों को वैश्विक स्तर की सुविधा मिल सके।

^रांची यूनिवर्सिटी में पांच वर्षीय एलएलबी इंटिग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई शुरू करने पर तेजी से काम चल रहा है। भवन निर्माण का कार्य जारी है। प्रोफेसर और कर्मियों के पद सृजन का प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया को कोर्स शुरू करने की अनुमति देने के लिए शीघ्र पत्र लिखा जाएगा। ताकि काउंसिल के प्रतिनिधि इंस्पेक्शन के लिए सकें। डॉ.अमर कुमार चौधरी, रजिस्ट्रार आरयू

आरयू ने शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन का प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिया है। इसमें प्रोफेसर को प्रतिमाह 124488 रुपए, एसोसिएट प्रोफेसर को 121868 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर काे 56892 रुपए देने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह 20212 रुपए दिए जाएंगे। वर्ष भर में होने वाले खर्च का भी प्रस्तावित दिया गया है।

पद नाम संख्या

प्रोफेसर02

एसोसिएट प्रोफेसर 03

असिस्टेंट प्रोफेसर 05

कर्मचारियोंके पद

पद नाम संख्या

मूटकर्मचारी 01

लाइब्रेरियन 01

कंप्यूटर आॅपरेटर 02

थर्ड ग्रेड कर्मी 03 

UPTET news

Photography