Important Posts

Advertisement

कंप्यूटर टीचर के लिए 15 तक करें आवेदन

धनबाद | इंफॉर्मेशनटेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन (आईसीटी) के अंतर्गत चयनित जिले के 49 सरकारी उच्च विद्यालयों के विद्यालय प्रभारी के साथ आईएल एंड एफएस की ओर से एसएसएलएनटी बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि चयनित सभी विद्यालयों का भ्रमण कर प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित सभी विद्यालयों में 11 कम्प्यूटर सेट, एक जेनरेटर तथा सभी सेट को ऑनलाइन सरवर से जोड़ते हुए कम्प्यूटर लैब तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों को एक कम्प्यूटर शिक्षक भी उपलब्ध कराया जाएगा। उनके द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा देंगे। शिक्षकों के चयन के लिए आईएल एंड एफएस के द्वारा ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15 जनवरी तक मांगी गई है। जिसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा के साथ ही एक वर्ष का कम्प्यूटर में शिक्षण होने का अनुभव भी होना चाहिए। सभी विद्यालयों में जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू की जाएगी। कार्यक्रम में डीईओ डॉ माधुरी कुमारी ने भी विद्यालयों को संबंधित कंपनी का हर संभव सहयोग करने का निर्देश दिया।

UPTET news

Photography