Important Posts

Advertisement

बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन शिक्षकों को पांच-पांच हजार का इनाम

रांची। अवर विद्यालय निरीक्षक सह क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हकीमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बाजरा में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के 75 प्रिंसिपल ने शिरकत किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन शिक्षकों (2015-16) को पांच-पांच हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया।
इसमें प्रद्युम्न कुमार चौधरी, संतोष कुमार और री राजकिशोर वर्मा के नाम शामिल हैं। इन तीनों शिक्षकों का विद्यालय में नामांकन दर बढ़ाने में अहम योगदान रहा है। इसके अलावा स्कूल में एकेडमिक समेत अन्य एक्टिविटी में भी बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसलिए इन्हें पांच हजार का चेक, शॉल, प्रशस्ति पत्र व पुष्प गुच्छ देकर हकीमुद्दीन अंसारी द्वारा सम्मानित किया गया। हकीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह प्रखंड स्तर पर सम्‍मान समारोह है। जिला राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शिक्षक अभी से अपने दायित्वों को बेहतर और समर्पित भाव से निर्वहन करें।
एजेंडों पर हुई चर्चा के दिए निर्देश
अवर शिक्षा अधिकारी ने बेंच डेस्क क्रय की समीक्षा की। इसके अलावा एकेडमिक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई है। कहा कि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहना चाहिए। इस अवसर बाजरा से सेवानिवृत्त शिक्षक नूपुर लाल को भी सम्मानित किया गया। अगली समीक्षा बैठक छह फरवरी को राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पंडरा में होगी। संचालन प्रिंसिपल अशोक प्रसाद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रद्युम्न कु चौधरी द्वारा किया गया। 

UPTET news

Photography