Important Posts

Advertisement

शिक्षक प्रोन्नति में नहीं बरती गई पारर्दिशता

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने रविवार को कांग्रेस मोहली की अध्यक्षता में बैठक कर जिला शिक्षा अधीक्षक पर दी जा रही प्रोन्नति में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने कहा कि वर्ष 2012 से 2015 तक के उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रोन्नति के लिए प्रकाशित वरीयता सूची के आधार पर 19 से 21 जनवरी तक साक्षात्कार हुआ। लेकिन साक्षात्कार की एक प्रति प्रखंड कार्यालय व शिक्षक संघ को उपलब्ध नहीं कराई गई। कार्यालय से अन्य राज्य के शिक्षकों को जाति प्रमाणपत्र पर प्रोन्नति दी जा रही है, जो गलत है। इस कारण प्रोन्नति सूची प्रकाशित नहीं कि जा रही है। भाषा संकाय के शिक्षकों की वरीयता सूची कला संकाय के शिक्षकों के साथ शामिल कर वरीयता सूची का प्रकाशन कर एक साथ साक्षात्कार में शामिल करना भी स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रोन्नति प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़ा करता है। 26 जून के बाद उपलब्ध रिक्तियों में प्रोन्नति हेतु सरकार के आदेशानुसार मान्य नहीं है। इसके बाद भी जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा रिक्त सीटों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर अगर समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में अर्जुन पंडित, प्रेम कुमार साह, रमेश प्रसाद साह, आबनेर मुर्मू, संतोष हेंब्रम आदि शामिल थे।

UPTET news

Photography