Important Posts

Advertisement

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली में सुधार की मांग

गोड्डा : बीएड डिग्रीधारी छात्र-छात्राओं ने स्थानीय विधायक  अमित मंडल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में गैर अनुसूचित जिले  के नियुक्ति निमयावली सुधार करने का अनुरोध सरकार से करने को कहा. पत्र मे उल्लेख किया है कि ऐसे नियुक्ति नियमावली में अन्य अनुसूचित 11
जिले के लिए नियमावली में दूसरे राज्यों के आवेदकों को  सामान्य वर्ग में सामान्य वर्ग रूप से अधिकार दिया गया है. विज्ञापन में भारत के नागरिक लिखा गया है. किसी भी राज्य के आवेदक नियुक्ति प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. जबकि झारखंड राज्य में ही विज्ञापन से ज्यादा आवेदक योग्यताधारी है.

इस तरह की नियमावली से गोड्डा जिला सहित राज्य के अन्य अनुसूचित जिला के छात्र छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ेगा. विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि झारखंड के सामान्य अन्य योग्यताधारी को अधिक से अधिक लाभ के लिए निकाले गये नियुक्ति विज्ञापन को राज्य स्तरीय करते हुए उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जाय तथा ऑपन टू ऑल पर रोक लगाते हुए नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित किया जाय. दूसरे राज्य के आवेदकों के लिए मात्र  पांच प्रतिशत सीट सुरक्षित किया जाय ताकि  यहां के बेरोजगारों को नियुक्ति का लाभ मिल सके.

UPTET news

Photography