Important Posts

Advertisement

छात्राओं को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

रांची | छात्राओंको शादी का प्रलोभन देकर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी शिक्षक संतोष महतो को गोंदा पुलिस ने जेल भेज दिया है।

प्रोन्नति के लिए बचे शिक्षकों की काउंसलिंग 24 को

रांची | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि रांची जिले के छूटे हुए शिक्षकों की काउंसलिंग 24 अक्टूबर को होगी।

पारा शिक्षक की डिग्री फर्जी, प्राथमिकी

डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड के बीईईओ सह बीआरसीसी चंद्रशेखर भारती ने डीएसई गिरिडीह से मिले निर्देश पर डुमरी थाना में प्रखंड के भरखर पंचायत के यूएमएस घुठियागढ़हा के पारा शिक्षक रामप्रसाद महतो पर स्नातक का फर्जी प्रमाण पत्र देने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

शिक्षकों ने मांगा वेतन व एरियर

भंडरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार वर्मा एवं संचालन सचिव अरूण टोप्पो ने किया। बैठक में शिक्षकों ने सितंबर का बकाया वेतन, एरियर भुगतान करने की मांग विभाग के पदाधिकारियों से की है। डीडीओ के क्रियाकलाप एवं उदासीन व्यवहार के प्रति शिक्षकों में नाराजगी देखी गयी।

संयम की परीक्षा न लें हड़ताली शिक्षक : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव

चाईबासा. हड़ताल पर गये पारा शिक्षक, परियोजना कर्मचारी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाएं राज्य सरकार के संयम की परीक्षा न लें. सरकार को सहयोग नहीं करने व शिक्षा व्यवस्था बाधित करने वाले शिक्षकों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. ये बातें राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहीं.

एसएमएस से गुरु जी देंगे जानकारी

गालूडीह : स्कूलों में बन रहा मध्याह्नन भोजन की जानकारी सोमवार से अब प्रधानाध्यापक को एसएमएस के माध्यम से देना है। यह जानकारी केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रधान ने सभी शिक्षकों को उक्त आदेश जारी किया है।

17 और नवनियुक्त शिक्षकों का जे-टेट प्रमाण पत्र फर्जी!

धनबाद: जिले के प्रारंभिक स्कूलों में नवनियुक्त 17 और शिक्षकों के जे-टेट के प्रमाणपत्र फर्जी हैं. इसकी सूचना झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पत्र के माध्यम से दी है. इस तरह फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों की संख्या अब बढ़ कर 36 हो गयी है. सनद हो कि नौकरी खोने वाले शिक्षकों की संख्या पहले से 23 है. हालांकि उनमें पांच की नियुक्ति विभागीय चूक से हुई थी.

सरकारी शिक्षक देता था शादी का झांसा, 16 लड़कियों का कर चुका है रेप

रांची। राजधानी में शादी और नौकरी के नाम पर का प्रलोभन देकर लड़कियों से यौन संबंध बनाने का एक मामला सामने आया है। ताजा मामला पेशे से सरकारी शिक्षक संतोष महतो पर लगा है।

UPTET news

Photography