Important Posts

Advertisement

छात्राओं को शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

रांची | छात्राओंको शादी का प्रलोभन देकर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी शिक्षक संतोष महतो को गोंदा पुलिस ने जेल भेज दिया है।
रामगढ़ के कैथा निवासी संतोष की पोस्टिंग हजारीबाग के गिद्दी में है। पीड़िता भी रामगढ़ की ही है। वह रांची में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि संतोष से उसकी रामगढ़ में जान-पहचान हुई थी। पूछताछ में संतोष ने अन्य पांच लड़कियों से भी अपना अवैध संबंध स्वीकारा है, जिसका वह अश्लील वीडियो बना चुका है। संतोष के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी के अलावा कई मामले रामगढ़ में दर्ज हैं।

UPTET news

Photography