Important Posts

Advertisement

संयम की परीक्षा न लें हड़ताली शिक्षक : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव

चाईबासा. हड़ताल पर गये पारा शिक्षक, परियोजना कर्मचारी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाएं राज्य सरकार के संयम की परीक्षा न लें. सरकार को सहयोग नहीं करने व शिक्षा व्यवस्था बाधित करने वाले शिक्षकों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. ये बातें राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहीं.

वे गुरुवार को चाईबासा स्थित समाहरणालय सभागार में 20 सूत्री व जिला योजना समिति की बैठक के बाद बोल रहीं थीं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार जिस तरह शिक्षकों को सहयोग कर रही है, उसी तरह शिक्षक  भी सरकार के कार्य में सहयोग करें.

अगर शिक्षक सरकार के संयम की परीक्षा ले  रहे हैं, तो सरकार भी चुप नहीं रहेगी. मंत्री ने बताया कि शिक्षकों के साथ पूर्व में हुए समझौते की अधिकांश मांगें झारखंड सरकार ने पूरी कर दी हैं. शेष मांगें केंद्र सरकार के हिस्से की हैं. सरकार ने शेष मांगों के लिए केंद्र सरकार के पास पत्र भेजा है. केंद्र सरकार के पास मामला अटका है. सारी बातें जानने के बाद हड़ताल कर शिक्षक सरकार को सहयोग नहीं कर रहे हैं. 

UPTET news

Photography