Important Posts

Advertisement

कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखें शिक्षक

दुमका : नवचयनित हाईस्कूल के शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए रविवार को नेशनल स्कूल में संघ की बैठक हुई। बैठक में लगभग 250 शिक्षकों ने शिरकत की।

छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाकर किया वायरल

एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़ फरीदाबाद शहर के एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा का एक परिचित युवक ने अश्लील एमएमएस बनाकर वायरल कर दिया। इसे लेकर छात्रा और उसके परिजन डिप्रेशन में हैं। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंटरमीडिएट व मैट्रिक के बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अब 28 से

जमशेदपुर. झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित हो रहे इंटरमीडिएट व मैट्रिक के बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गयी है। अब 28 से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा जबकि पहले 27 मार्च से शुरू होने की बात थी। मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने 8 मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इसके तहत मैट्रिक व इंटर दोनों के लिए 4-4 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जहां उत्तरपुस्तिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

CTET परीक्षा के लिए यहां मिल रहें है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों के साथ करे तैयारी

केंद्रिय शिक्षक पात्रता परीक्षा, (CTET) उम्मीदवारों को सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षक के पदों पर नियुक्त करने के लिए कराई जाती है। केंद्रिय शिक्षक पात्रता परीक्षा, केंद्र सरकार ने केंद्रिय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2019 को आयोजित कराने की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह परीक्षा कक्षा 1 - 5 (प्राथमिक) और कक्षा 6-8 (माध्यमिक) तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कराई जाएगी।

200 प्वाइंट रोस्टर अध्यादेश के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली : केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान और शिक्षक कैडर (200 प्वाइंट रोस्टर) में आरक्षण अध्यादेश 2019 के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. जस्टिस एसए बोबडे की खंडपीठ वकील प्रिया शर्मा और पृथ्वीराज चौहान की ओर से जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी. याचिका में कहा गया है कि यह ऑर्डिनेंस अल्ट्रावायरस है जो कि मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है.

UPTET news

Photography