Important Posts

Advertisement

कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखें शिक्षक

दुमका : नवचयनित हाईस्कूल के शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए रविवार को नेशनल स्कूल में संघ की बैठक हुई। बैठक में लगभग 250 शिक्षकों ने शिरकत की।

असफल प्रतिभागी सोनी कुमारी ने हाईस्कूल चयन के लिए वर्तमान नियुक्ति नियमावली के कुछ तथ्यों के साथ गलत बताते हुए हाई कोर्ट रांची में चुनौती पेश की थी। उनकी वजह से नवचयनित शिक्षकों की नौकरी खतरे में होने की संभावना है। हाई कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए प्रभावित जनों से प्रतिवादी के रूप में आवेदन मांगा है। संघ सचिव निवास रजक ने स्पष्ट किया की संघ बेहतरी के लिए हर कदम उठाने को तैयार है।

संगठन सचिव पवन मिश्र ने शिक्षकों को संयम और होशियारी के साथ कदम उठाने का अनुरोध करते हुए कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखने को कहा।

कोषाध्यक्ष मंतोष कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए इनसे एक प्रतिनिधि मंडल गठन कर सुनियोजित कदम उठाने की अपील की। मो.अनवारूल हक, अजय दास, अशोक कुमार, रणधीर, भोला मंडल ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों के सहयोग से समस्या का हल निकालने का प्रयास होगा। बैठक में मार्शल अंसारी, आलोक कुमार चौधरी, साधन ओझा, अनुज कुमार मिश्र, ओंकार चौबे, अर्नाल्डपाल मुर्मू, चंदन नंदी, रुपेश कुमार, प्रेमलता व बबीता आदि मौजूद थीं।

UPTET news

Photography