Important Posts

Advertisement

67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर , डिमांड पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा , पारा शिक्षकों के लिए नियमावली बनाए सरकार

रांची.  राज्य के 67000 पारा शिक्षक 16 नवंबर से शैक्षणिक हड़ताल पर हैं। हड़ताली पारा शिक्षक छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सेवा नियमित करने व वेतनमान निर्धारण की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक डीएसपीएमयू के ग्राउंड में विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 47 दिनों से चल रही पारा शिक्षकों की हड़ताल की समीक्षा की गई। संघर्ष मोर्चा ने यू टर्न लेते हुए पूर्व घोषित कार्यक्रम पलामू में पांच जनवरी को पीएम का विरोध करने के निर्णय को वापस ले लिया है।

सीएम रघुवर की पारा शिक्षकों से अपील, काम पर लौट आएं; बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए शिक्षा मंत्री नीरा यादव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में विकास आयुक्त डीके तिवारी, योजना सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री जी! आपने पारा शिक्षकों को लॉलीपॉप पकड़ा दिया : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चे

Ranchi : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की तरफ से बनायी गयी कमिटी को लॉलीपॉप करार दिया है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव की अध्यक्षता में कमिटी बनाकर पारा शिक्षकों के आंदोलन को समाप्त कराकर उन्हें काम पर लौटने की बातें कहीं.

UPTET news

Photography