सिमडेगा: आगामी 23 अप्रैँल को रांची में आयोजित अनिश्चितकालीन
मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से एक दल
मंगलवार को रवाना हुआ।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
पारा शिक्षकों के साथ छल कर रही है सरकार
भास्कर न्यूज| गुमला सेवा स्थायी करने समेत अन्य मांगों के लिए मंगलवार को 125 पारा
शिक्षकों ने रांची के लिए पदयात्रा शुरू की। इसका शुभारंभ परमवीर अलबर्ट
एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
एचआरए घटा, अब बढ़े वेतन की होगी रिकवरी
जमशेदपुर : वित्त विभाग की अोर से शिक्षकों को ग्रेड-4 अौर ग्रेड-7
में प्रोमोशन के बाद वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है.
शिक्षकों को करीब 14 महीने पूर्व ग्रेड-4 अौर ग्रेड-7 में प्रोन्नति देने
के बाद उनकी सीनियरिटी बढ़ गयी, जिसके बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया.
रांची : प्रोन्नति पर वेतन वृद्धि का लाभ नहीं देने का विरोध
रांची : राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकाें की प्रोन्नति
को लेकर जारी दिशा-निर्देश का विभिन्न शिक्षक संघों ने विरोध किया है.
अनुबंध पर नियुक्त शिक्षक ने प्रकाश जावड़ेकर को ट्वीट कर की शिकायत
रांची | रांची यूनिवर्सिटी के बिरसा कॉलेज खूंटी में डॉ. पुष्पांजलि
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अनुबंध के आधार पर नियुक्त हुई हैं। इनका
सब्जेक्ट फिलॉस्फी है।
शिक्षकों का आरोप- समय पर प्रमोशन नहीं मिलने से प्रो. हक की सदमे में मौत
बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत शिक्षक
एकरामुल हक की मौत 15 अप्रैल को ब्रेन हेमरेज से हो गई। इसी कॉलेज के उनके
करीबी दोस्त और शिक्षक डॉ. एके मांझी और डॉ. आरके
प्राथमिक शिक्षकों को प्रमोशन के दिन से नहीं मिलेगा आर्थिक लाभ
वित्त विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति के बाद वेतन निर्धारण
नियमावली के नियम 22(1) ए (2) के तहत करने का निर्देश दिया है।
सेवा नियमित करने को लेकर राज्य के पारा शिक्षकों ने शुरू की पदयात्रा
सेवा नियमित करने और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य लंबित डिमांड
के समर्थन में पारा शिक्षकों ने बुधवार से राज्य के पांच प्रमंडलों में पद
यात्रा शुरू की। इसमें शामिल शिक्षक पद यात्रा करते हुए 23 अप्रैल को रांची
पहुंचेंगे। इसके बाद भी लंबित डिमांड की ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो 23
अप्रैल को सीएम रघुवर दास के आवास का घेराव करेंगे।
पारा शिक्षकों की न्याय पदयात्रा शुरू, 23 को पहुंचेंगे रांची
सिमडेगा | पारा शिक्षकों की न्याय पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार को हुई।
पदयात्रा करते हुए पारा शिक्षक रांची के लिए रवाना हुए। जिला महासचिव
फिरनाथ बड़ाईक के नेतृत्व में पदयात्रा में निकले शिक्षक 23 अप्रैल को रांची
पहुंचेंगे और इसी दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
वेतन वृद्धि रोकने से शिक्षक संघों में नाराजगी, बैठक आज
जमशेदपुर | प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में जिन्हें ग्रेड चर और सात में
प्रोन्नति मिली है उनकी वेतन वृद्धि रोके जाने से शिक्षक संघों में नाराजगी
है। इसे लेकर शिक्षक संघ आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
मॉडल स्कूलों में 979 शिक्षकों की होगी बहाली, इन विषयों में होगी नियुक्ति
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में केंद्र के सहयोग से खोले गए 89 मॉडल
स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। स्कूली शिक्षा
एवं साक्षरता विभाग ने इन स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की
नियुक्ति की दोबारा अनुशंसा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है। आयोग
ने पिछले वर्ष नियुक्ति नियमावली नहीं होने के कारण अनुशंसा विभाग को वापस
कर दी थी।
देवघर : अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे पारा शिक्षक संघ, आंदोलन पर उतारू
देवघर। पारा शिक्षक संघ ने कमलकांत नगर स्टेडियम में बैठक की और सरकार की दोहरे रवैया और मांगों को नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन के लिए रूप रेखा तैयार की। पारा शिक्षकों ने पदयात्रा कर राज्य सरकार को चेतावनी दी है।
टुण्डी : पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव पर बनाई रणनीति
टुण्डी (धनबाद)। प्रखंड
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक डाकबंगला में एक बजे से हुई।
जिसकी अध्यक्षता नवीन चन्द्र सिंह और संचालन अलोक बनर्जी एवं महमुद आलम ने
संयुक्त रूप से किये।
23 से 27 तक मुख्यमंत्री आवास का घेराव
धनबाद : झारखंड प्रदेश एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक
जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक संघ भवन हीरापुर
में हुई। अश्विनी ने कहा कि झारखंड सरकार पारा शिक्षकों को भूखे पेट मारना
चाहती है, चार माह से मानदेय नहीं मिलना पारा शिक्षकों के साथ अन्याय है।
कटकमसांडी : अपनी मांगों को लेकर पारा शिक्षकों की पदयात्रा, वेतन बढ़ाने की मांग
कटकमसांडी (हजारीबाग)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटकमसांडी
प्रखंड के सभी पारा शिक्षक पदयात्रा में भाग लेंगे। पदयात्रा पेलावल हिंदी
मध्य विद्यालय से शुरू होगा। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष संजय
पंडित ने दी।
रांची : लोहरदगा में जुटेंगे शिक्षक नियुक्ति के अभ्यर्थी, सौपेंगे ज्ञापन
रांची। शिक्षक नियुक्ति
परीक्षा के अभ्यर्थी बुधवार को लोहरदगा में जुटेंगे। सभी सदस्यों को जिले
के अंबेडकर चौक के पास सुबह 10.45 बजे बुलाया गया है।
रिजल्ट प्रकाशित कराने के लिए डीसी से लगाई गुहार
लोहरदगा : संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 की
वर्तमान नियमावली के आधार पर रिजल्ट प्रकाशित करने में हो रहे विलंब को
लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने समस्या
से डीसी को अवगत कराते हुए रिजल्ट प्रकाशित कराने की मांग की है।