Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों की न्याय पदयात्रा शुरू, 23 को पहुंचेंगे रांची

सिमडेगा | पारा शिक्षकों की न्याय पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार को हुई। पदयात्रा करते हुए पारा शिक्षक रांची के लिए रवाना हुए। जिला महासचिव फिरनाथ बड़ाईक के नेतृत्व में पदयात्रा में निकले शिक्षक 23 अप्रैल को रांची पहुंचेंगे और इसी दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
कहा गया कि इस बार शिक्षक आरपार के मूड में हैं। पारा शिक्षकों का कहना है कि वे लोग समान काम का समान वेतन लेकर ही दम लेंगे। इस बार का आंदोलन अंजाम तक पहुंंचने पर ही समाप्त किया जाएगा। पदयात्रा में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

UPTET news

Photography