प्रखंड संसाधन केंद्र में बॉयोमिट्रिक सिस्टम टैब वितरण कार्यक्रम का आयोजन
प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार बच्चन ने किया। इसमें
स्थानीय टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार टुटी सहित
प्रखंड क्षेत्र के दस विद्यालय को बायोमैट्रिक टैब प्रदान किया गया।
इधर
कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनाधिक नवप्राथमिक विद्यालय व उत्क्रमित नव
प्राथमिक विद्यालय के वरीय सहयोगी पारा शिक्षक सह विद्यालय प्रभारी ने
बायोमैट्रिक सिस्टम टैब का विरोध जताते हुए लेने से इंकार कर दिया। साथ ही
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को मनमानी व तानाशाही बताते हुए विरोध में
जमकर नारेबाजी की। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा
कि हम लोग बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति हरगिज नहीं बनाएंगे, क्योंकि एक
सरकारी शिक्षक का वेतन व पारा शिक्षक का मानदेय समान रूप से नहीं है। जब तक
समान वेतन समान कार्य नहीं होगा तब तक बायोमेट्रिक टैब का हम सभी पारा
शिक्षक विरोध जताते रहेंगे। मौके पर उपस्थित वरीय सहयोगी मानदेव
विश्वकर्मा, वीरेंद्र पाल, विजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, विश्वनाथ यादव,
श्रवण चौधरी, राम स्वरूप दास, सत्येंद्र पासवान, विनोद मेहता, प्रमोद
भारती, भीष्म नारायण सिंह, प्रवेश पासवान सहित दर्जनाधिक पारा शिक्षक इस
विरोध कार्यक्रम में मौजूद थे।
शिक्षकों के स्थायीकरण के लिए लेस्लीगंज में भी विरोध : लेस्लीगंज |
एकीकृत पारा शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को लेस्लीगंज मध्य विद्यालय परिसर
में हुई। बैठक में मुख्य रूप से स्थायीकरण तथा उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा
रिपोर्ट सौंपने में विलंब होने पर विचार विमर्श कर आंदोलन की रणनीति तैयार
की गई। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार पारा
शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है। राज्य सरकार के द्वारा उच्च
स्तरीय कमेटी बनाकर 60 दिनों के अंदर पारा शिक्षकों से संबंधित रिपोर्ट
सौंपने का निर्देश दिया गया था। लेकिन 4 माह बीत जाने के बाद भी उच्च
स्तरीय कमेटी द्वारा सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी गई, जिसकी वजह से पारा
शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। साथ ही कहा कि शिक्षा सचिव
अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा 2008 के बाद नियुक्त पारा शिक्षकों को
हटाने का फरमान जारी किया गया है। जिसका एकीकृत पारा शिक्षक संघ पुरजोर
विरोध करता है। बैठक की अध्यक्षता राजीव रंजन शुक्ला ने की। संचालन कामता
प्रसाद यादव ने किया। बैठक में एकीकृत पारा शिक्षक संघ के साहेब सिंह,मो
इद्रीश, जितेंद्र सिंह,कंचन गिरि, सुषमा सोनी, स्वेता कुमारी, चंदा
देवी,सावित्री कश्यप, अंजू गुप्ता, उर्मिला कुमारी, श्रीमती कुमारी, रामजी
प्रसाद, सतीश सिंह, रविशंकर प्रसाद, आनंद बिहारी, अरुण कुमार, संतोष दुबे
समेत कई लोग मौजूद थे।