Important Posts

Advertisement

राज्‍य में बढ़ रही शिक्षित बेरोजगारों की संख्‍या, कांग्रेस करेगी आंदोलन : श्‍याम नारायण

पलामू : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग की बैठक दुर्गा मंडप में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन सह प्रदेश सचिव श्याम नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे.
श्याम नारायण सिंह ने कहा कि राज में गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था और पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि एवं लगातार बढ़ती हुई शिक्षित बेरोजगारों की संख्या को लेकर कांग्रेस पार्टी चिन्हित है. लाखों प्रशिक्षित युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है.उन्‍होंने कहा कि इन तमाम सवालों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन करेगी. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हम शिक्षा विभाग द्वारा छोड़े गए हर संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर संघर्ष को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे.

बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रामशीष पांडे, श्याम बिहारी दुबे, विंध्याचल सिंह, महेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सुधीर कुमार सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, विकास कुमार, गीरजा राम सहित कई सदस्य मौजूद थे.

UPTET news

Photography