Important Posts

Advertisement

शिक्षा विभाग ने डाटा उपलब्ध नहीं कराया तो 35 हजार छात्र हो जाएंगे छात्रवृति से वंचित

शुक्रवार को उपविकास आयुक्त रामाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। सर्व प्रथम सौभाग्य एवं उज्जवला योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जामताड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी जामताड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताडा एवं अन्य उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त जामताड़ा द्वारा विद्युतिकृत किए गए ग्रावों की सूची के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

दूसरी ओर डीडीसी सह निदेशक आईटीडीए रामाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि छात्रों को छात्रवृति उपलब्ध कराने के प्रति बीईईओ द्वारा दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। डीडीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द मैप डाटा कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि यदि समय पर मैप डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया तो छात्र छात्रवृति से वंचित हो जाएंगे। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित बीईईओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गत बैठक में सभी संबंधित को निर्देश दिया गया था कि दस हजार छात्रों का डाटा उपलब्ध कराएं। जिसके विरूद्ध मात्र साढे चार हजार छात्रों का डाटा उपलब्ध कराया गया है।

बताया कि जिले के 40 हजार छात्रों का डाटा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण छात्रों को छात्रवृति का लाभ नहीं मिल पाएगा। डीडीसी ने कहा कि यदि कल्याण विभाग का पोर्टल बंद कर दिया गया तो छात्र छात्रवृति से वंचित रह जाएंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित बीईईओ की होगी। बताया गया कि अकेल नारायणपुर से 12 हजार छात्रों का डाटा अनुपलब्ध है। मौके पर सभी बीईईओ सहित अन्य उपस्थित थे।

एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के आवेदन पर हुई चर्चा

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीडीसी।

वहीं दूसरी ओर एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पर भी चर्चा किया गया। इस बैठक में डीडीसी ने कहा कि उपायुक्त की अध्यक्षता में लाभुकों को लाभ देने का निर्णय अंतिम रूप से लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बीडीओ नाला की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2019 की सफलता के लिए बैठक हुई| बैठक में प्रखंड स्तर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से 9 सितंबर को विशेष ग्राम सभा कर ग्राम सभा में प्रारूप सुची के पाठन करते हुए नए निबंधन, विलोपन व सुधार संबंधी प्रक्रिया को ग्राम सभा में बताने, दिव्यांग व छूटे मतदाताओं के जोड़े जाने, विशेष मतदाताओं के नामों के सूची में अवलोकन, वानरेबल पॉकेट्स के छूटने संबंधी आशंकाओं व उनसे निजात आदि विषयों पर चर्चा की गई।

एजेंसी को एक सप्ताह में 500 बिजली कनेक्शन देने का निर्देश

समीक्षा के क्रम में पेस पावर की धीमी कार्य प्रगति पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि मानव बल बढाते हुए कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करे। एजेंसी को अगले एक सप्ताह में 500 विद्युत कनेक्शन आवंटित करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी जामताड़ा ने उज्जवला योजना के लाभुकों के केवाईसी के विरुद्ध मात्र 50 प्रतिशत कनेक्शन अधिष्ठापित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थिति स्पष्ट करने तथा एजेंसी को पत्राचार करने को कहा। ताकि समय पर काम पूरा किया जा सके।

UPTET news

Photography