संस, थापरनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलारपुर में 434 बच्चों को
पढ़ाने की जिम्मेदारी मात्र चार शिक्षकों पर है। शिक्षकों की भारी कमी के
कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में विद्यालय के
प्रधानाध्यापक निताईचंद्र रविदास में उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से शिक्षकों के रिक्त पद को भरने की मांग
की है।
वरीय पदाधिकारी को भेजे गए आवेदन में निताईचंद्र रविदास ने कहा है कि
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलारपुर में वर्ग 1 से 5 तक 224 एवं 6 से 8 तक 210
विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
युक्तिकरण व शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय
पलारपुर में 12-13 शिक्षकों की आवश्यकता है। लेकिन मात्र चार शिक्षकों के
भरोसे में काम चलाया जा रहा है। वहां कार्यरत शिक्षकों में दो सरकारी एवं
दो पारा शिक्षक हैं। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से इस दिशा में सार्थक
प्रयास करने की मांग की है। ताकि बच्चों के भविष्य सुधर सके तथा उन्हें
गुणात्मक शिक्षा दिया जा सके।