रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से वर्ष 2003-04 में नियुक्त
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को स्कूली शिक्षा सचिव और
प्राथमिक शिक्षा निदेशक से बातचीत हुई।
जेपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के
नेतृत्व में मिले शिक्षकों ने सचिव को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रेड-4 में
प्रमोशन देने, नियमावली 1993 में संशोधन करने और अपग्रेड मध्य विद्यालयों
में पद सृजित करने समेत अन्य डिमांड शामिल हैं। सचिव ने सभी मांगों पर
समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।