मेदिनीनगर | एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला स्कूल के
प्रशाल में हुई। बैठक में संगठनात्मक दृष्टिकोण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक
में पारा शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली पर वैचारिक मंथन करते हुए यह बात
स्पष्ट हुई कि बिहार और छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली में से
छत्तीसगढ़ की नियमावली को प्राथमिकता देने हुए कमेटी ने विचार किया। साथ ही
राज्य कमेटी को अार्थिक सहयोग के मद्देनजर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया
कि प्रत्येक प्रखंड से राशि एकत्रित कर राज्य कमेटी को भेजा जाएगा। वहीं
अगली बैठक 5 अगस्त को होगी। इसमें प्रत्येक प्रखंड अध्यक्ष, सचिव एवं
सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। बैठक में राणा मनीष सिंह, विनोद दुबे, विजय यादव,
महेश कुमार, नागेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, राकेश पांडेय ऋषिकांत तिवारी,
मुख्य रूप से शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह तथा मिथलेश
उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की।