प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई।
अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुभाष प्रसाद ने की। इस अवसर पर
उपस्थित शिक्षकों को कई प्रकार के निर्देश दिए गए। गुरु गोष्ठी के प्रारंभ
में स्थानांतरित शिक्षकों के योगदान की समीक्षा की गई।
कहा गया कि विभाग
के निर्देशानुसार सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में अविलंब योगदान कर
विभाग को इसकी सूचना दें।
बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान पर चर्चा करते हुए कहा गया कि सभी सचिव
छात्रवृति से संबंधित सीडी 2 दिनों के अंदर जमा करें। इसके अलावा आधार
अकाउंट एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि सभी
विद्यालयों में मीनू के आधार पर मध्याह्न भोजन का संचालन हो। एक दिन भी
मध्याह्न भोजन व्यवस्था बाधित नहीं हो एवं इससे संबंधित एसएमएस प्रतिदिन
करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि सभी शिक्षक इस बात पर पूरा ध्यान
देंगे।
विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो, विद्यालयों
में मध्याह्न भोजन संचालन हेतु खरीदे गए रसोई गैस का क्रय विवरणी 2 दिनों
के अंदर जमा करने का सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि
जिस विद्यालयों का भवन जर्जर हो या भवन नहीं है उसकी सूची अविलंब विभाग को
दें। बैठक में संबंधित शिक्षकों के अलावा सीआरपी प्रताप कुमार गुप्ता एवं
सोहन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।