बीआरसी नारायणपुर में ज्ञान सेतु प्रशिक्षण जारी है। बुधवार को प्रशिक्षण
का तीसरा दिन रहा। प्रशिक्षण में उत्प्रेरक के रूप में मनोज कुमार मिश्र,
विकास चौधरी एवं सोहन मुर्मू शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
पंचम बैच
के तीसरे दिन के प्रशिक्षण में बच्चों को दी गई शिक्षा के मूल्यांकन, आधार
रेखीय आकलन, बच्चों में अधिगम स्तर का निर्धारण एवं प्रश्नपत्र निर्माण से
संबंधित जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा
शिक्षकों को ज्ञान सेतु कार्यक्रम से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा
रही है। प्रशिक्षण के क्रम में उपस्थित शिक्षकों से भी बारीकी से इस बात की
जानकारी ली गई कि शिक्षकों ने प्रशिक्षण में क्या जानकारी प्राप्त किया।
नारायणपुर सहित अन्य प्रखंडों मेें शिक्षकों के पांचवें बैच का ज्ञान सेतु प्रशिक्षण तीसरे दिन भी रहा जारी
शिक्षकों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षणार्थी।
प्रशिक्षण प्राप्त करते शिक्षक।
ज्ञान सेतु का विधायक ने किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज|नारायणपुर
विधायक इरफान अंसारी ने मध्य विद्यालय घाटी में चल रहे अधिगम संवर्धन
कार्यशाला ज्ञान सेतु का निरीक्षण किया। केन्द्र पर उपस्थित प्रशिक्षुओं की
उपस्थिति एवं चल रहे प्रशिक्षण सत्र पर विधायक ने संतोष व्यक्त किया।
प्रशिक्षण प्रभारी सीआरपी राघवेंद्र नारायण सिंह को इसके लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विधायक ने प्रशिक्षु शिक्षक, शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चों की
बेहतर पढ़ाई देने के जो गुर शिक्षक प्राप्त कर रहे हैं उसे काम में लाएं।
मौके पर विधायक ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र वाले गांव, चमगढ़ा, चितरपुर,
सब्जाकनाली, ईचलीझर आदि को जोड़ने वाली कच्ची एवं कीचड़ सनी सड़कों पर
पीसीसी करने की भी घोषणा की। मौके पर दिनेश करमाली, प्रशिक्षक राजेश
सिन्हा, मुस्तकीम, देवेन्द्रनाथ तिवारी, दीनदयाल ओझा, कमलेश कुमार तिवारी,
उत्तम कुमार ओझा, अजीत सिंह, कमालुद्दीन, मुमताज, अब्दुल क्यूम, शमीम,
शाहबान, सुनीता देवी, मनजून खातुन, हसीबा खातून सहित अन्य शिक्षक व
शिक्षिका उपस्थित थे।