Important Posts

Advertisement

डेढ़ सौ शिक्षकों को एकेडमिक ग्रेड पे का लाभ

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राज्य सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय व इसके अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों को एकेडमिक ग्रेड पे यानि एजीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के लागू होने से कोल्हान विश्वविद्यालय के डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों की लंबे समय की जा रही मांग जल्द ही पूरी होगी।
हालांकि इस लाभ को पाने के लिए शिक्षकों को निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह की ओर से एजीपी का लाभ दिए जाने के साथ ही इसके साथ ही योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पाच सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने की भी अधिसूचना जारी की गई है। एजीपी के लिए तय मानक के अनुसार छठा पुनरीक्षित वेतनमान प्राप्त करने वाले शिक्षक अपने अर्हकारी सेवाकाल में एक ओरिएंटेशन कोर्स, रिफ्रेशर कोर्स या दो से तीन सप्ताह का समर कोर्स एवं यूजीसी द्वारा निर्धारित अन्य अर्हता पूरी करें।

---------------
दस दिन में प्रस्ताव भेजें कॉलेज
एजीपी का लाभ पाने के लिए कॉलेजों से संबंधित प्रस्ताव भेजने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी संबंधित सभी मामलों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद अगले 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।
स्क्रीनिंग कमेटी :
चेयरमैन : डॉ. रामप्रवेश प्रसाद
सदस्य सचिव : डॉ. एमके मिश्रा
सदस्य : डॉ. किरणा शुक्ला, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद।
-----------
इन्हें मिलेगा लाभ
1. चार वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाले पीएचडी धारक सहायक प्राध्यापकों को 700 एजीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। अब तक इन्हें 6000 का ही ग्रेड पे मिल रहा था।
2. पाच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाले एमफिल, एलएलएम, एमटेक धारक सहायक प्राध्यापकों को 7000 एजीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
3. छह वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले बिना पीएचडी, एमफिल, एलएलएम, एमटेक व्याख्याताओं को 7000 एजीपी का लाभ मिलेगा।
----------
कोट
शिक्षकों को एजीपी का लाभ दिए जाने संबंधी फैसले से 150 शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा वर्ष 2008 बैच के शिक्षकों को फायदा होगा। शिक्षक संघ की ओर से लंबे समय से इसकी माग की जा रही थी।

- डॉ. एके झा, प्रवक्ता, कोल्हान विवि।

UPTET news

Photography