भास्कर न्यूज|विश्रामपुर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के
स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी से मिलकर मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।
इसमें प्रमुख रूप से सरकारी सेवारत शिक्षक की सेवानिवृत्ति के उपरांत नई
पेंशन योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
साथ ही गतवर्ष से शिक्षा सचिव के
आदेश से स्थगित शिक्षक अंतर जिला स्थानांतरण को चालू कराया जाय।
साथ ही गढ़वा जिला के शिक्षक का चार माह से लंबित वेतन भुगतान अविलंब
चालू कराया जाय। इन मांगों के अलावा पारा शिक्षक के स्थायीकरण तथा कई महीने
से लंबित मानदेय के भुगतान संबंधी मुद्दे भी ज्ञापन में शामिल है। मंत्री
चंद्रवंशी ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का यकीन दिलाया। साथ ही
इस पर सक्षम कार्रवाई के लिये सीएम रघुवर दास व विभागीय मंत्री तथा सचिव से
विमर्श करने को कहा।इस शिष्टमंडल में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के
प्रमंडलीय अध्यक्ष हर्षवर्धन चतुर्वेदी, महासचिव सत्येंद्र कुमार सिंह,
प्रवक्ता विजय प्रसाद, गढ़वा जिला अध्यक्ष अरुण दुबे, मीडिया प्रभारी पंकज
भारती व विश्रामपुर इकाई के अध्यक्ष शशिरंजन पांडेय सहित कई अन्य संघ के
शिक्षक सदस्य शामिल थे। साथ ही एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश
प्रतिनिधि प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह तथा विश्रामपुर इकाई के
सदस्य बिनोद पासवान के नाम शामिल है ।