खरसावां| खरसावां प्रखण्ड संसाधन केन्द्र में सरकारी शिक्षकों की मासिक
गुरुगोष्ठी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वचन लाल यादव की अध्यक्षता में
की गई। शिक्षकों की मासिक गुरूगोष्ठी में शिक्षकों को कई दिशा निर्देश
दिया गया। शिक्षकों को दिशा निर्देश देते हुए श्री यादव ने कहा कि विभिन्न
विद्यालयों में कार्यरत पारा
शिक्षक व शिक्षिकाएं जिनका उम्र 60 वर्ष पूर्ण
हो चुका है। उस विद्यालय से संबंधित सविच एवं एसएमसी व वीईसी के माध्यम से
पारा शिक्षक को सेवानिवृत्त करते हुए विभागीय कार्यालय को सूचित करें।
मॉडल स्कूल में नामाकंन हेतु फॉर्म का वितरण हो रहा है। इच्छुक विद्यालय
फॉर्म लेकर दो दिनों में जमा करें, डीबीटी व साइकिल वॉक डॉटा में सुधारकर
जमा करेंआदि प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।