कतरास : कतरासगढ़ स्थित ¨हदी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को
झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक हुई। प्रखंड के अध्यक्ष बलराम
महतो ने कहा कि सरकार कम बच्चों वाले विद्यालयों को बड़े
विद्यालय में विलय
करने पर तुले हुए हैं। पारा शिक्षकों का बकाया चार माह वेतन दस फीसद
बढ़ोतरी के साथ यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध आंदोलन किया
जाएगा। जिला उपाध्यक्ष चंदन मोदक ने कहा कि स्कूल विलय करना गरीब शिक्षक व
रसोइया के साथ अन्याय है। अगर सरकार समय रहते मांगों पर पहल नहीं करती है
तो धनबाद, बाघमारा प्रखंड के पारा शिक्षक शीघ्र चरणबद्ध आंदोलन करने की
घोषणा करेगी। सुभाष तिवारी, राजेश चक्रवर्ती, मोतीलाल महतो, सुरेंद्र महतो,
मनपूरण महतो, भूपेंद्र कुमार, शिवचरण रजवार, अल्फा कुमारी, मुनमुन सरकार,
बेबी देवी ,वीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र ¨सह, गिरीश महतो आदि मौजूद थे।