Important Posts

Advertisement

कोडरमा : शिक्षक रोजगार मेला में 256 लोगों को मिली नौकरी

कोडरमा। ग्रिजली बीएड कॉलेज में शिक्षक रोजगार मेला का आयोजन रविवार को किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 256 प्रतिभागियों को नौकरी मिली। इस शिक्षक रोजगार मेले में 32 स्कूलों ने भाग लिया।

इससे पहले रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. कुनुल कंदिर, सम्मानित अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीरेन्द्र कुमार गुप्ता, कॉलेज के निदेशकगण अविनाश कुमार सेठ व मनीष कपसिमे, प्राचार्या डॉ. संजीता कुमारी, ग्रिजली विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुलिका अग्रवाल, सीईओ ग्रिजली विद्यालय प्रकाश गुप्ता एवं बचपन व ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका अल्पना तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की।
वहीं बीएड प्रशिक्षु वर्णिता नाग व कॉलेज द्वारा गोद लिए हुए इंदरवाटांड बस्ती के बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. संजीता कुमारी ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक अविनाश कुमार सेठ ने कहा कि कैम्पस सलेक्शन की शुरूआत 2012 से प्रारंभ किया गया है जो निरंतर नई ऊचाइयों को छू रहा है।
मुख्य अतिथि डॉ. कुनुल कंदिर ने कहा कि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण बहुत ही सराहनीय है। यह कॉलेज समाज में शिक्षा की ज्योति जलाने की एक मिशाल कायम कर रही है। बेरोजगारी के इस दौर में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना नेक कार्य है। सम्मानित अतिथि डॉ. बीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिक्षक प्रशिक्षण के साथ विश्वविद्यालय परीक्षा केन्द्र का भी कार्य सकुशलता के साथ संपन्न कर विश्वविद्यालय को सहयोग प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर मासिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न विद्यालयों ने अलग-अलग साक्षात्कार बोर्ड लगाकर करीब 256 प्रतिभागियों का चयन किया। शिक्षक रोजगार मेला में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के करीब 400 अभ्यर्थी टर्नअप हुए। शिक्षक रोजगार मेले में 32 स्कूलों ने भाग लिया।
Read More : रांची : वनोपज की मार्केटिंग करेंगे, लोगों को मिलेगा रोजगार- मुख्यमंत्री

मेले को सफल बनाने में प्रो. सीएन झा, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार, प्रो. चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो. उदय प्रताप राव, प्रो. वागीश दुबे, प्रो. मृदुला भगत, प्रो. सौरभ शर्मा, प्रो. मनीष कुमार पासवान, प्रो. मोहित कुमार तिवारी, कविता कुमारी, निशा, गंगा, शांति व बीएड प्रशिक्षुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

UPTET news

Photography