Important Posts

Advertisement

मानदेय भुगतान समेत अन्य बिन्दुओं पर हुई चर्चा

चंदवा: प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक शनिवार को बालक मध्य विद्यालय चंदवा सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पहुंचे झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश पाठक का स्वागत पारा शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष मो. बेलाल अहमद की अगुवाई में किया गया।
मौके पर उन्होने कहा कि सरकार राज्य के पारा शिक्षकों को छलने काम कर रही है। समय आ गया है बड़े आंदोलन का। इसके लिए चट्टानी एकता बना कर बिगुल फूंकने की जरूरत है। पूरे राज्य के पारा शिक्षकों को एकजुट करने की पहल हो चुकी है और जल्द ही सबके सहयोग से इसे मूर्त रूप प्रदान कर आर पार की लड़ाई की शुरुआत कर दी जाएगी। कार्यक्रम में पारा शिक्षक से सरकारी शिक्षक बने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगतमनी वैद्य एवं शिवसागर यादव ने भी प्रखंड के पारा शिक्षकों की हौसला अफजाई की। प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद ने कहा कि तीन महीने से पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नही हुआ है अगर मकरसंक्रांति से पहले मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो पारा शिक्षक संघ चंदवा विद्यालय के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। मौके पर गो¨वदा कुमार, जगदीश उरांव, मनीष पांडेय, सत्यवान कुमार, गंगेश्वर राम, राजकुमार साव, बबिता रानी, प्रतिमा गुप्ता, जयमाला कुमारी, अनुराधा कुमारी, काजिम अंसारी, विजय यादव, आश्रिता ¨मज, रेखा देवी, फिरोज अंसारी, यशोदा देवी, रुपाली सुमन, सुनैना देवी, चन्द्रदेव ¨सह, शम्भू कुमार, अभिमन्यु मेहता, ज्योति वर्मा समेत अन्य पारा शिक्षक उपस्तिथ थे।

UPTET news

Photography