भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड संसाधन केंद्र भवन के समीप आगामी 13 जनवरी को
पारा शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से समान काम
के बदले समान वेतन, संगठन मजबूती, पारा शिक्षकों पर हो रहे शोषण बंद करने
के अलावे अपने विभिन्न मांगों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
इसकी जानकारी पारा
शिक्षक संघ के भंडरा प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कार्यकारी सचिव लाल उमा शंकर
नाथ शाहदेव ने दी। उन्होंने बैठक में सभी पारा शिक्षकों को भाग लेने की
अपील की है।