Important Posts

Advertisement

झारखंड : एक साथ चलेगा सर्व शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा अभियान

शिक्षा सचिवों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव ने दी जानकारी
रांची : सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अब एक साथ चलेगा. दोनों को मर्ज किया जायेगा. केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को यह जानकारी देश के पूर्वी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ हुई बैठक में दी.

सातवें वेतनमान के अनुरूप भत्ते की मांग : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ

रांची. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सातवें वेतनमान में केंद्र की अनुशंसा के अनुरूप सभी भत्ता देने की मांग की है. संघ के प्रदेश महासचिव योगेंद्र तिवारी ने कहा है कि  अन्य राज्यों में शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप  भत्ता दिया जा रहा है.

प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों का सुपरसंडे

झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए कल यानि 19 नवंबर को सुपरसंडे है. राजधानी समेत पूरे राज्यभर में एक साथ कई परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से लेकर सीडीएस की भी परीक्षा आयोजित की जाएगी.

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी पूरी, 28 केंद्रों में होगी परीक्षा

हजारीबाग : राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षित शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। रविवार को जिला मुख्यालय के 28 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इन परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 14 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सरकार के खिलाफ शिक्षक संघ ने फूंका आंदोलन का बिगुल

 मेदिनीनगर : सूबे की रघुवर सरकार शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। सरकार का रवैया उदासीन है। शिक्षकों की कोई मांग नहीं मानी जा रही है। बाध्य होकर कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। उक्त बातें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने कही।

प्राथमिक शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय

मझिआंव : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मझिआंव प्रखंड इकाई के तत्वावधान में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कमलापुरी ने की।

पारा शिक्षकों को स्थायी करने की मांग

बरही : बरही के अब्दुल कलाम पार्क में पारा शिक्षकों ने झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय व संचालन प्रखंड सचिव मनोज घोष ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे उपस्थित थे।

पारा शिक्षकों को एकजुट होने पर बल

सिमरिया : पारा शिक्षक संघ के नेता मनोरंजन महाजन ने पारा शिक्षकों को संगठित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक विभिन्न गुटों में बंटे है।जिससे आंदोलन कमजोर पड़ रहा है।और हम सरकार के समक्ष अपनी बातों को रख नही पाए रहे है।

प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना 25 को

हजारीबाग : प्राथमिक शिक्षक संघ आधा दर्जन मामलों को लेकर आगामी 25 नवंबर को एक दिवसीय धरना देगी। इस बाबत एक बैठक का आयोजन किया गया।

UPTET news

Photography