Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों को स्थायी करने की मांग

बरही : बरही के अब्दुल कलाम पार्क में पारा शिक्षकों ने झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय व संचालन प्रखंड सचिव मनोज घोष ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि छतीसगढ़, बिहार अन्य राज्यों के तर्ज पर पारा शिक्षकों को स्थायी किया जाए। समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान किया जाए, जो भारतीय संविधान के नियम अंतर्गत आती है। साथ ही सभी पारा शिक्षकों को स्थायी किया जाए। उन्होंने बताया कि कई शिक्षक वर्तमान में सेवानिवृत्त की अवस्था में आ चुके हैं। कई शिक्षकों की पारिवारिक स्थिति दयनीय होती जा रही हैं। सरकार और विभाग हमारी मांगों को नजर अंदाज कर रही हैं, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैठक में मनोज ठाकुर, दशरथ यादव, अशोक पंडित, सुनील यादव, संतोष बक्शी, सुधा कुमारी, सुमन कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।  

UPTET news

Photography