Important Posts

Advertisement

शिक्षकों ने दो बजे तक ली क्लास फिर राजभवन समक्ष किया प्रदर्शन

प्रोन्नति,केंद्रीय कर्मियों के अनुरूप भत्ता देने सहित 19 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर के प्राथमिक शिक्षकों ने शनिवार को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर दो बजे तक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया, इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
रांची जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने चेतावनी दी कि मागों की पूर्ति नहीं हुई, तो पूरे राज्य में शिक्षा व्यवस्था ठप करा देंगे।

{7वें वेतनमान में केंद्र के अनुरूप आवास भत्ता, दिव्यांग भत्ता मिले।

{अपग्रेड स्कूलों के शिक्षकों के छठे वेतनमान निर्धारण पर रोक हटे।

{13 साल तक सेवा दे चुके शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन दिया जाए।

{अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन नियुक्ति तिथि से हो।

{अंतर जिला स्थानांतरण के लिए पांच साल की सेवा बाध्यता को समाप्त किया जाए।

संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि गोविंद की तरह सम्मान पाने वाले शिक्षक अधिकारियों की प्रताड़ना सहने को मजबूर हैं। जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा ने कहा कि अधिकारी मांगों पर केवल आश्वासन देते हैं। प्रारदर्शन में राजेंद्र प्रसाद, कृष्णा शर्मा, अशोक सिंह, अनूप केसरी, देवी प्रसाद, हरे कृष्ण, अनिल खलखो, शैलेंद्र शर्मा, रंजीत आदि शािमले थे।

राजभवन के समक्ष प्रदर्श करते प्राथमिक शिक्षक। 

UPTET news

Photography