Important Posts

Advertisement

सरकारी शिक्षकों के प्रति सरकार गंभीर नहीं

रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा की अध्यक्षता में जिले के शिक्षकों ने राजभवन के पास विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष वृजेद्र चौबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अनुप केसरी संयुक्त सचिव देवी प्रसाद मुखर्जी उपाध्यक्ष हरेकृष्ण चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद प्रमण्डलीय महासचिव अनिल कुमार खलखो एवं प्रमण्डलीय प्रवक्ता राकेश कुमार उपस्थित थे।
स्थानांतरण पदस्थापन के मामले में लापरवाही : सरकार की उदासीनता रवैया पर अफसोस का इजहार किया गया। शिक्षकों ने कहा कि समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नही है। हमलोगों को नजर अंदाज कर रही है। सरकार आखिर हमलोगों की मांग कब तक पूरा करेगी। शिक्षकों की प्रोन्नति स्वास्थ्य बीमा, उत्क्रमित वेतन एवं सुविधाजनक स्थानान्तरण पदस्थापन के मामले में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। जिला महासचिव कृष्णा शर्मा ने बताया कि सातवां वेतन के मामले में राज्य सरकार शिक्षकों और राज्यकर्मियों को छल रही है। केन्द्र सरकार के द्वारा विभिन्न भत्ते आदि लागू कर दिये गये हैं। जबकि राज्य सरकार ने अभी तक न तो स्वीकृति दी है और न ही घोषणा की है। महासचिव शर्मा ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार अगर हमार मांगों को नहीं मानती है तो जोरदार तरीके से आंदोलन करने पर मजबूर होगी। रंजीत मोहन, मदन ख्वांसी, अगमलाल महतो, योगेन्द्र कुमार द्विवेदी, धनेश्वर राव, दिनेश प्रसाद केसरी, मनोज कु मार पांडे, राजेश कुमार, अफसारूल आबेदिन, सुदर्शन कुमार, राजेश टाना भगत, पंकज कुमार, मो जुबैर अंसारी, जनक प्रसाद, ललित कु मार, राजेन्द्र प्रसाद, किशोर सिंह मुण्डा, जगदीश मुण्डा, नंदलाल सिंह मुण्डा, मोतीलाल पावर और राममूर्ति ठाकुर आदि उपस्थित थे।  

UPTET news

Photography