Important Posts

Advertisement

मानदेय नहीं मिलने पर पारा शिक्षकों ने जताया रोष

जैनामोड़: झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की बैठक बुधवार को जैनामोड़ में हुई। इसमें दो माह से मानदेय भुगतान नहीं होने पर शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया। मांग को लेकर दुर्गापूजा के बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया।

महासंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव संजय पांडेय ने कहा कि पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने से उनमें निराशा है। जहां एक ओर दुर्गापूजा में बोनस की बात होती है, वहीं सरकार शिक्षकों को उनके मौलिक अधिकार से भी वंचित रख रही है।

मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नायक, गोलक ¨सह, अजय कुमार नायक, रामूराम मरांडी, राजेश तुरी, मनींदर महतो, रंजीत साव, धीरेंद्र ¨सह, सुधीर रजक, मनींदर हेम्ब्रम, चक्रधारी महतो आदि थे।

UPTET news

Photography