Important Posts

Advertisement

छोड़ना होगा मनपसंद स्कूल, नहीं तो दूसरे को मिलेगी प्रोन्नति

धनबाद : जिले के 418 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ग्रेड-4 में प्रोन्नति तभी मिलेगी जब वो इस आशय का शपथपत्र देंगे कि विभाग प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण जिस भी स्कूल में करेगा, वहां जाएंगे।
ऐसा न करने पर उनके कनीय शिक्षक को प्रोन्नति का लाभ दे दिया जाएगा। प्रोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी है। बीएसएस बालवाड़ी मध्य विद्यालय में 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक काउंसलिंग होगी। तिथिवार विभिन्न प्रखंडों के शिक्षकों को बुलाया गया है। डीएसई कार्यालय ने औपबंधिक सूची भी जारी कर दी है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित शिक्षकों को अपने शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्र (मैट्रिक, इंटर, स्नातक का अंक पत्र व प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र) एवं जाति प्रमाणपत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, सेवापुस्तिका की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति के फोल्डर के साथ उपस्थित होना है। सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति भी लानी है, जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें काउंसलिंग में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
---------------------
प्रोन्नति से पहले शपथपत्र
प्रोन्नति लेने से पहले सभी शिक्षकों को डीएसई कार्यालय में एक शपथ पत्र देना होगा। इसमें यह बताना होगा कि उनके द्वारा प्रोन्नति के लिए दिए गए सभी दस्तावेज सही हैं। प्रोन्नति के बाद सभी शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इसलिए सभी इस आशय का भी शपथ पत्र देंगे कि प्रोन्नति के बाद उनका जहां भी स्थानांतरण होगा, उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। विभाग जिस भी स्कूल में चाहेगा वहीं स्थानांतरण करेगा। ऐसे शिक्षक जो प्रोन्नति के बाद स्थानांतरित स्थल पर नहीं जाना चाहते हैं, वो शपथ देंगे प्रोन्नति नहीं लेंगे। उनकी जगह उनके कनीय को प्रोन्नति दी जाएगी।
-----------------------
काउंसलिंग कार्यक्रम
(ग्रेड-4 स्नातक विज्ञान)
- 6 अक्टूबर : धनबाद एवं बाघमारा प्रखंड, दोपहर दो बजे से।
- 7 अक्टूबर : बलियापुर, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, तोपचांची, पूर्वी टुंडी एवं टुंडी प्रखंड, सुबह साढे़ 11 बजे से।
(ग्रेड-4 स्नातक कला, भाषा, उर्दू)
- 9 अक्टूबर : बाघमारा एवं गोविंदपुर प्रखंड, दोपहर दो बजे से।
- 10 अक्टूबर : बलियापुर एवं झरिया प्रखंड, दोपहर दो बजे।
- 11 अक्टूबर : निरसा एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड, दोपहर दो बजे से।
- 12 अक्टूबर : तोपचांची एवं टुंडी प्रखंड, दोपहर दो बजे से।
- 13 अक्टूबर : धनबाद प्रखंड, दोपहर दो बजे से।

: 14 अक्टूबर : काउंसलिंग में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पानेवाले शिक्षक, सुबह सुबी साढ़े 11 बजे से।

UPTET news

Photography