Important Posts

Advertisement

आवंटन के बाद भी पूजा के पहले नहीं मिला वेतन

रांची: रांची जिले में संचालित 28 गैर सरकारी (अल्पसंख्यक सहित) हाइस्कूल के 300 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों को पूजा के पूर्व वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है. शिक्षक पिछले सात माह से वेतन से वंचित हैं. वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों के परिवार में मायूसी छा गयी है. यह स्थिति तब है, जब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए राशि आवंटित कर दी है. 

रांची जिले में 22 सितंबर को वेतन राशि प्राप्त हो गयी थी. मंगलवार को भी शिक्षाकर्मियों का वेतन विपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइअो) द्वारा कोषागार में नहीं भेजा गया. वेतन विपत्र डीइअो कार्यालय में ही रखा रह गया. 27 सितंबर से दुर्गापूजा का अवकाश है. इस कारण कोषागार भी बंद रहेगा. शिक्षकों को पूजा के बाद ही वेतन मिल सकेगा.

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह व संयुक्त सचिव यशवंत विजय के प्रयास से सरकार ने पूजा के पहले वेतन के लिए राशि आवंटित की. अधिकतर जिलों में भुगतान हो गया, लेकिन रांची के स्कूलों के शिक्षाकर्मियों को वेतन नहीं मिल सका. संघ ने आवंटन मिलने के बाद पूजा के पहले भुगतान कराने के लिए हसंभव प्रयास किया है, लेकिन अंतत: मायूसी हाथ लगी है.

UPTET news

Photography