Important Posts

Advertisement

प्रोन्नति के बाद जिले के 55 शिक्षक बने प्रधानाध्यापक

जिले के 70 शिक्षकों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के ज्ञापांक 1985 तथा प्रारंभिक शिक्षा प्रोन्नति नियमावली 1993 के आलोक में जिला स्थापना समिति की 13 सितंबर को हुई बैठक में पांच वर्षों के निर्बाध सेवा स्नातकोत्तर शिक्षक शिक्षिकाओं को ग्रेड 4/5 से ग्रेड 7 में प्रधानाध्यापक पद पर
प्रोन्नति दी गई है। इनमें से कई शिक्षकों की मृत्यु हो गई है या तो उन्होंने अवकाश ग्रहण कर लिया है। ग्रेड 4/5 से ग्रेड 7 में प्रोन्नति पाने वाले प्रधानाध्यापकों में 50 लोग शामिल हैं। जिसमें एक का निधन हो चुका है जबकि 14 शिक्षक सेवानिवृत है।

ग्रेड- 3 से ग्रेड-4 में मिली बीस को प्रोन्नति

ग्रेड3 से ग्रेड 4 में कुल 20 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद प्रोन्नति दी गई है। इनमें राधेश्याम देव, बनारस प्रसाद सिंह, सहदेव साव, जयदेव राम, गौरी शंकर सिंह, सुखदेव राय, धीरेन्द्र प्रसाद, खेमलाल मंडल, धनेश्वर मिस्त्री, प्रेमचंद चौधरी, चनद्रिका प्रसाद देव, लक्ष्मण महतो, किशुन राणा, गयासुउदीन, रवीन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, सुमित्रा कुमारी शर्मा, घनश्याम रविदास, सौफी रविदास धनेश्वर रविदास शामिल है।

प्रोन्नति के बाद इन स्कूलों में हुआ तबादला

प्रधानाध्यापकके पद पर प्रोन्नति के बाद प्रदीप कुमार राय को मवि पेशम, मदन मोहन पाण्डेय को मवि मकडीहा, शंकर प्रसाद को मवि चैनपुर, रामेश्वर पंडित को मवि कर्णपुरा, सुधीर प्रसाद सिंह को मवि मंदरामो, शिव कुमार देव को मवि चितरडीह, राम कुमार देव को मवि बुधुडीह, सत्येंद्र कुमार चौधरी को मवि पोबी, राम प्रसाद सिंह को मवि सेरूआ, रोहित कुमार सिंह को मवि घोसे, विजय कुमार को मवि फुफन्दी, भोला प्रसाद साहू को मवि हरलाडीह, प्रवीण कुमार सिन्हा को मवि असुरबांध, श्यामदेव प्रसाद को मवि खिजुरी, अरूण कुमार सिन्हा को मवि मोतीलेदा, रामवतार पाण्डेय को मवि हेसला, रामकृष्ण राम को मवि चरघरा, डालु राम साव को मवि जामतारा, देवेंद्र कुमार शर्मा को मवि ताराटांड़, रामप्रसाद महतो को मवि सरिया कन्या, लक्ष्मी नारायण महतो को मवि पोखरिया, गीता कुमारी को मवि मंगरोडीह, कमलाकांत पाण्डेय को मवि चितरोकुरहा, गौरीशंकर महतो को मवि कन्या इसरी बाजार, देवदत महतो को मवि कुरहोबिन्दो, मो़ तस्लीम को मवि भगत इसरी बाजार, मो़ अजीम को मवि गुमगी, सुरेंद्र साव को मवि गावां, कृष्णकांत राय को मवि बागोडीह, सीताराम चौधरी को मवि अरखांगो, महेश कुमार दास को मवि धनवार बालक, फनींद्र कुमार को मवि चपुआडीह, ध्रुव नारायण राय को मवि महेशमुण्डा एवं चंद्रशेखर प्रसाद राय को मवि सरण्डा में पदस्थापित किया गया है।

सेवानिवृत शिक्षकों को भी मिला लाभ

ग्रेड04/05 से ग्रेड-07 में प्रधानाध्यापक पद पर 50 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रोन्नति दी गयी हैं। जिसमें से बृज बिहारी पाण्डेय का निधन हो चुका है। इसके अलावा रविंद्र प्रसाद, रविंद्र प्रसाद सिन्हा, अनन्त किशोर प्रसाद, विजय कुमार शरण, तुलसी महतो, मकसूद आलम, शिव कुमार लाल समेत 14 शिक्षक सेवानिवृत हो चुके हैं। जबकि बाकी 35 शिक्षकों का प्रोन्नति के बाद नए स्कूलों में पदस्थापन किया गया है।

इनशर्तों पर मिली है प्रोन्नति

जिलाशिक्षा अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त गिरिडीह द्वारा संयुक्त रूप से निकाले गए आदेश में कहा गया है कि वेतन निर्धारण के क्रम में या भविष्य में संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं के विरुद्घ किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई या मुकदमा में संलिप्तता या संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रमाण पत्र गलत पाए जाने की स्थिति में उनकी प्रोन्नति तात्कालिक प्रभाव से रद्द करते हुए प्रोन्नति के फलस्वरूप ली गयी राशि की एक मुश्त वसूली कर ली जाएगी। इसके अलावा प्रोन्नत शिक्षक शिक्षिकाओं को वास्तविक वित्तीय लाभ पद ग्रहण काल से देय होगा। प्रोन्नति देय तिथि एवं पद ग्रहण की तिथि के बीच की अवधि का किसी प्रकार का अंतर राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

UPTET news

Photography