Important Posts

Advertisement

छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

भोजपुर। इंटरमीडिएट के ख़राब रिजल्ट से नाराज छात्रों ने मुख्यालय स्थित लोहिया चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया।
इसके पूर्व आक्रोशित छात्र शिक्षा मंत्री के पुतले के साथ शहर के प्रमुख मागरें पर प्रदर्शन करते हुए पीरो के लोहिया चौक पर पहुचे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। लोहिया चौक पर पुतला दहन में शामिल अमित कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार, सुमित कुमार, मोनू कुमार, मनीष कुमार, विश्वजीत कुमार, अमन कुमार और आकाश कुमार समेत कई अन्य छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जाच कराकर रिजल्ट घोषित करने की माग करते हुए कहा कि अगर सरकार और शिक्षा विभाग उनकी माग नहीं मानती तो छात्र उग्र आदोलन को बाध्य हो जाएंगे।

UPTET news

Photography