Important Posts

Advertisement

फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड संकाय के शिक्षक जीतराय हासदा को सोशल साइट पर बीफ पार्टी देने को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। मामले में अभाविप के शिकायत करने के बाद कॉलेज प्रबंधन बीएड शिक्षक जीतराय हासदा से फेसबुक टिप्पणी के मामले में स्पष्टीकरण मागेगा।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उषा शुक्ला ने कहा कि शिक्षक का विशेष उत्तरदायित्व होता है। उसे दायरे में रहकर ही सोशल मीडिया पर टिप्पणी करनी चाहिए। शिक्षकों से ही विद्यार्थी सीखते हैं। ऐसे में किसी को भी कुछ भी टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए। शिकायतों के आधार पर जीतराय हासदा से स्पष्टीकरण मागा जाएगा। दोष सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई होगी। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जीतराय हांसदा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभाविप नेता और सीनेट के नवमनोनित सदस्य सोनू ठाकुर ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर कार्यरत लोगों को आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक जीतराय हासदा पर सख्त कार्रवाई करे अन्यथा अभाविप आदोलन करेगी। 

UPTET news

Photography