Important Posts

Advertisement

कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षक बहाली प्रक्रिया रद

गोड्डा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक पद पर बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है। विभाग ने विषय वार शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को तत्काल रद कर दिया है। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र निर्गत कर दिया है।
विभाग ने अपने पत्र में लिखा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षक बहाली के लिए पिछले दिनों प्रकाशित विज्ञापन को रद किया जाता है। बताया जा रहा है कि विभाग ने ऐसा झारखंड एकेडमिक कौंसिल (जैक) के निर्देश पर किया है। उल्लेखनीय हो कि, कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा आठ से 12 तक के पठन-पाठन के लिए अतिरिक्त शिक्षिकों की बहाली नहीं हुई थी। पूर्व में मुख्यालय द्वारा प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में दिसंबर 16 में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अनुबंध पर विषयवार कुछ शिक्षिकाओं की बहाली की थी। लेकिन नए वित्तीय वर्ष में उनका भी अनुबंध विस्तार नहीं हुआ। उधर, उपायुक्त के निर्देश पर विभाग ने सात अप्रैल को शिक्षकों के बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किया था जिसे भी रद कर दिया गया।
इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन चांद मुकीम ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से प्रकाशित विज्ञापन को रद कर दिया गया है। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने पर आगे पहल की जाएगी। 

UPTET news

Photography