Important Posts

Advertisement

नियमावली में संशोधन की मांग पर अनशन

झारखंड प्रतियोगी छात्र मोर्चा के कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश पांडेय ने की। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की दोहरी स्थानीय नीति के खिलाफ पलामू सहित 10 जिलों के छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्य सरकार शिक्षक नियुक्ति नियमावली में जल्द से जल्द संसोधन करें नहीं तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। छात्रा नेहा कुमारी और कुमारी दीपमाला ने कहा कि जेएससी द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 21/2016 के संदर्भ में विज्ञान विषय का एक मैंडेटेरी विषय के रूप में रखने की अनुमति दी जाए। जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्री के स्थान पर बायोटेक्नालॉजी(प्रोफेशनल कोर्स) से बीएड करने की अनुमति दी जाए। अभ्यथियों को माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता में शामिल किया जाए। अनशन पर बैठे छात्र धर्मराज कुशवाहा ने कहा कि स्कूल शिक्षक नियुक्ति में पलामू जिला के साथ भेदभाव नहीं किया जाए तथा अन्य राज्यों के भांति 10 प्रतिशत से ज्यादा पद दूसरे राज्यों को दिया जाए। इस अवसर पर मितेश पांडेय, रीमा सिंह, पद्मावती कुमारी, नेहा कुमारी, शरमिला कुमारी, पुनम वैदया, कुमारी अदिति, अमरजीत कुमार सिंह, मनीष पांडेय, विकास शर्मा, नवनीत कुमार तिवारी, साकेत तिवारी, दीपा सिंह, आशुतोष कुमार तिवारी सहित अन्य शामिल थे। 

UPTET news

Photography