हरिहरगंज | यहांमैट्रिक की परीक्षा में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र मोतीराज महिला काॅलेज में 1014 में 3, सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में 605 में 2, मवि हरिहरगंज में 193 में 4, बालिका उच्च विद्यालय में 755 में 9 तथा बाल किशोर सिंह कालेज में 838 में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
बीडीओ अमल ने सभी केंद्रों पर जा कर परीक्षा का निरीक्षण किया।
लेस्लीगंज उच्च विद्यालय में प्राचार्य को फटकारा
लेस्लीगंज | प्रशिक्षुआईएएस सह प्रभारी बीडीओ रोमेटा रमैया ने लेस्लीगंज उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की अव्यवस्था पर प्राचार्य अरशद हुसैन को फटकार भी लगाई। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्र से नकल कर रहे बालिका उच्च विद्यालय तरहसी की तीन उच्च विद्यालय तरहसी के दो परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया। निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट प्रमोद जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
हैदरनगर में मैट्रिक में 28 परीक्षार्थी नहीं आए
हैदरनगर | मैट्रिककी गणित विषय की परीक्षा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में स्थापित प्लस टू उवि, बालिका उवि राजकीय मवि के केंद्रों में ली गई। यहां क्रमश: 9, 5 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान दो अभिभावक पकड़े गए
हुसैनाबाद| अनुमंडलमुख्यालय के सात परीक्षा केन्द्रों पर मैट्रिक इंटर की परीक्षा कदाचार मुक्त हुई। अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण कुमार मुण्डा ने बारी-बारी से परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ ने दो अभिभावकों को धर दबोचा और हुसैनाबाद पुलिस को सौंप दिया। देर शाम दोनों अभिभावकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। हुसैनाबाद अनुमण्डल क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक के कुल 6959 परीक्षार्थी में 45 जबकि इंटर के 2447 परीक्षार्थी में 16 अनुपस्थित रहे।
सतबरवामें 4 पांडू में 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित
सतबरवा | यहांतीन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक बृजमोहन पाठक ने बताया कि 361 में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह पांडु में केंद्राधीक्षक मुरारी मिश्र ने बताया कि कुल 1029 परीक्षार्थियों में 5 छात्र अनुपस्थित रहे।
जांचके दौरान पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थी
छतरपुर | राजकीयमध्य विद्यालय छतरपुर स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी जांच के दौरान पकड़े गए हैं। हाई स्कूल छत्तरपुर के परीक्षार्थी अशोक राम, रोल नं 160 के स्थान पर उसका भांजा अभिजीत कुमार(बारा लोटा, मेदिनीनगर) और संतोष कुमार, रोल नं 193 के स्थान पर इंटर का परीक्षार्थी नीतेश कुमार (खोंढी, छतरपुर) परीक्षा लिख रहा था। केंद्राधीक्षक बीइइओ रामनाथ श्रमिक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एमओ रामलखन राम गश्ती मजिस्ट्रेट बीडीओ रामरतन बर्णवाल ने संयुक्त रूप से जांच के दौरान फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ कर थाना को सुपुर्द कर दिया। जबकि संतोष कुमार पटेल के बदले परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
लेस्लीगंज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते प्रशिक्षु आईएएस सह प्रभारी बीडीओ।
मैट्रिक परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते पदाधिकारी।
पांडू : निरीक्षण करते केंद्राधीक्षक मुरारी मिश्रा, बीडीओ राकेश कुमार गोप।
मोहम्मदगंज : स्तरोन्नत उवि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते बच्चे।
भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर
मैट्रिकऔर इंटर की वार्षिक परीक्षा में सोमवार को नकल के आरोप में नौ परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। जीएलए कॉलेज केंद्र पर इस दौरान तीन शिक्षकों को भी निलंबित किया गया। ये शिक्षक हैं-अनिल मेहता, शफीक अंसारी और अनीता कुमारी। तीनों शिक्षकों को डीसी ने परीक्षा के डेढ़ घंटे बीतने के बाद चिट पुर्जे बटोरते पाया गया। डीसी ने कहा कि यह काम परीक्षा के शुरू में ही हो जाना चाहिए था।
डीईओ मीना कुमारी राय ने बताया कि मैट्रिक में कुल 31 हजार 406 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमें 328 अनुपस्थित पाए गए। जबकि इंटर में 10380 परीक्षार्थियों में 79 अनुपस्थित रहे। डीईओ ने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में मैट्रिक के आठ परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। इनमें लेस्लीगंज प्लस टू हाई स्कूल केंद्र से पांच और छतरपुर उच्च विद्यालय से तीन परीक्षार्थी शामिल हैं। डीसी अमित कुमार ने जीएलए कॉलेज से एक परीक्षार्थी को एक्सपेल्ड किया। गया है। परीक्षार्थी के पास से चीट-पुर्जे बरामद होने पर डीसी ने तीन वीक्षकों को डांट पिलाई।