Important Posts

Advertisement

मर्ज के नाम पर पैसा वसूल रहे बीईईओ : अंसारी

गावांं | गावां दक्षिणी भाग के जिप सदस्य इमरान अंसारी ने गावां में विद्यालयों को मर्ज करने में शिक्षा विभाग की भूमिका पर संदेह जाहिर की है।
जिप सदस्य इमरान का आरोप है कि विद्यालयों को मर्ज करने के नाम पर गावां बीईईओ छक्कू लाल मुर्मू जम कर लेन-देन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीईईओ रुपए लेकर स्कूलों को मर्ज करने में अनियमितता बरत रहे हैं। वे वैसे कई विद्यालयों को मर्ज करने के लिए लिस्ट में शामिल नहीं किए हैं जिसको मर्ज होना अति आवश्यक है। वहीं रुपए देने वाले कुछ वैसे विद्यालय को मर्ज करने के लिए रिपोर्ट जिला को भेज दिया है जिसको मर्ज करने की कोई जरूरत है।

UPTET news

Photography