सिमडेगा | जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की प्रोन्नति हेतु
तैयार की गई मास्टर वरीयता सूची को अवलोकित करने को कहा गया है। इस संदर्भ
में जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा
प्रसार पदाधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि जिले के प्रारंभिक
विद्यालय के शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति देने के निमित
औपबंधिक मास्टर वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाना है।