Important Posts

Advertisement

शिक्षकों की नियुक्ति की डेट शिफ्टिंग पर नहीं बनी सहमति

रांची यूनिवर्सिटी के अंतर्गत चार नव अंगीभूत कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के 200 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर डेट शिफ्टिंग का मामला काफी समय से लंबित है। नवांगीभूत शिक्षक ज्वाइनिंग की तिथि से डेट शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर सिंडिकेट सदस्यों ने चर्चा की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

नियमावली 1993 के अनुसार प्राथमिक शिक्षकों का किया जाएगा वेतन निर्धारण

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिलकर समस्या की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे शिक्षक

राज्य के सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय शिक्षक पेंशन भुगतान व छठे वेतनमान का बकाया एरियर भुगतान आदि को लेकर राज्य सरकार पर नकारात्तक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुईं, तो मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे।

15 दिन में फैसला वापस नहीं हुआ तो देंगे इस्तीफा : शिक्षक

जमशेदपुर | ग्रेड-4 व 7 में प्रोन्नति पाने वाले जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतनवृद्धि रोकने के मामले को लेकर शिक्षक संघों का विरोध जारी है।

8 साल सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को 8000 ग्रेड पे मिले : संघ

जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चाईबासा स्थित मुख्यालय में कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती से मिला। इस दौरान केयू व उसके कॉलेजों में आठ साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों के लिए 8000 रुपए एकेडमिक ग्रेड पे देने की मांग की गई।

रांची : शिक्षक नियुक्ति अभ्यर्थियों की बैठक 22 अप्रैल को

रांची। शिक्षक नियुक्ति अभ्यर्थियों की बैठक 22 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित  नीलाम्बर पीताम्बर पार्क में होगी। मौके पर हाई स्कूल रिजल्ट जल्द निकालने सहित 25 फीसदी प्राथमिक शिक्षक के लिए आरक्षित सीठ रिक्त रहने की स्थिति में सीधी नियुक्ति से भरे जाने मांगो पर चर्चा होगी।

चाईबासा : 350 बच्चों का भविष्य 5 शिक्षक के भरोसे, तीन कमरे में होती है पढ़ाई

चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सारंडा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय किरीबुरू सन् 1968 से सेल के रहमों करम पर चल रहा है।  सेल प्रबंधन द्वारा दिए गए प्रजेक्ट उच्च विद्यालय भवन में ही राजकीय मध्य विद्यालय किरीबुरू व प्राथमिक विद्यालय मेघाहातुबुरू में चल रहा है।

जामताड़ा : समान काम के लिए हो समान वेतन लागू- पारा शिक्षक

जामताड़ा। आगामी 23 अप्रैल से प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराबंदी कार्यक्रम की तैयारी को ले शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला कमेटी की बैठक निलाम्बर मंडल की अध्यक्षता में हुई। मौजूद पारा शिक्षकों ने शिक्षा सचिव द्वारा दिए गए बयान की पारा शिक्षकों की मांग नाजायज है का निंदा किया। साथ ही शिक्षा सचिव के निंदनीय बयान का प्रस्ताव पारित किया गया।

बुंडू : समान काम का समान वेतन को लेकर पारा शिक्षकों ने चिलचिलाती धूप में निकाला न्याय यात्रा

बुंडू। बच्चों के भविष्य बनाने वाले गुरु यानी पारा शिक्षक शनिवार को अपने हक और अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई सरकार से छेड़ चुकी है। शनिवार को लिचिलाती धूप में 200 से अधिक की संख्या में पैदल ही शिक्षकगण टाटा-राँची मार्ग होते हुए बुंडू पहुँचे और बुंडू के धुर्वा मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा भगवान बिरसा मुंडा की मुर्ति पर माला अर्पित किया।

UPTET news

Photography