Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक पहले काम पर लौटें, फिर होगी बात, दबाव में आकर नहीं लिया जायेगा कोई निर्णय : जयंत मिश्र

रांची : 20 नवंबर से पारा शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन शुरू करने की बात कही है. वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग की ओर से साफ कह दिया गया है कि जो भी पारा शिक्षक 20 नवंबर तक स्कूलों में नहीं लौटते हैं, उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
हालांकि इस बीच झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्र ने कहा कि हड़ताली पारा शिक्षक पहले काम पर लौटें, फिर आगे की बात होगी. दबाव में आकर कोई कदम नहीं उठाया जाएगा.News11 से उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की कई मांगों पर पहले ही सकारात्मक रुख दिखाया जा चुका है, जिसमें कल्याण कोष के लिए राशि में वृद्धि, मानदेय में वृद्धि, महिला पारा शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश की व्यवस्था आदि शामिल है. इसी तरह अन्य मांगों पर भी सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है. कुल मिलाकर पारा शिक्षकों की ओर से एक बेहतर वातावरण का निर्माण करना अति आवश्यक है.

UPTET news

Photography